{"_id":"67f6cee144432b958506dd64","slug":"a-villagers-house-caught-fire-his-entire-lifes-earnings-turned-to-ashes-rampur-news-c-282-1-smbd1029-143207-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ग्रामीण के घर में लगी आग, जिंदगी भर की कमाई राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ग्रामीण के घर में लगी आग, जिंदगी भर की कमाई राख
Thu, 10 Apr 2025 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
मसवासी। मानपुर उत्तरी गांव में बुधवार दोपहर किसान नियाज अहमद के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
घटना दोपहर करीब दो बजे हुई। अचानक घर में आग लग गई और कुछ ही पलों में आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मदद को दौड़े और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग पूरी तरह फैल चुकी थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार को जरूरी सामान तक निकालने का मौका नहीं मिला। ग्रामीणों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर और उसमें रखा सारा सामान पूरी तरह जल चुका था। घटना में परिवार सुरक्षित है।
विज्ञापन
पीड़ित नियाज अहमद ने बताया कि आग में उनकी जीवन भर की कमाई, कपड़े, अनाज और जरूरी कागजात सब कुछ नष्ट हो गया है। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता और पुनर्वास की मांग की है।