फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A verdict is likely on July 18 regarding the appeal filed against Azam Khan's acquittal.

Rampur News: आजम खां को बरी किए जाने के खिलाफ दायर अपील पर 18 जुलाई को फैसला संभव

Wed, 08 Jul 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 08 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
A verdict is likely on July 18 regarding the appeal filed against Azam Khan's acquittal.
रामपुर। सपा नेता आजम खां को भड़काऊ भाषण के एक मामले में बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ सेशन कोर्ट में दायर अपील पर सुनवाई पूरी हो गई है। अब इस मामले में 18 जुलाई को फैसला सुनाए जाने की संभावना है। बहस के दौरान अपीलकर्ता फैसल खां लाला भी कोर्ट में मौजूद रहे।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल खां लाला ने शहर कोतवाली में दो अप्रैल 2019 को सपा नेता आजम खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि 29 मार्च 2019 को सपा कार्यालय में दिए गए उनके भाषण का वीडियो प्रसारित हुआ था।
विज्ञापन

इस मामले में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने आजम खां के खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में हुई थी। 18 दिसंबर 2025 को न्यायालय ने साक्ष्य के अभाव में आजम खां को बरी कर दिया था। इस फैसले के खिलाफ फैसल खां लाला ने एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (सेशन ट्रायल) में अपील दायर की थी। मंगलवार को इस अपील पर बहस पूरी हो गई। फैसल खां लाला ने बताया कि मामले में 18 जुलाई को फैसला सुनाए जाने की संभावना है।

0000
आरपीएस मामले में 21 जुलाई को होगी सुनवाई
रामपुर। सपा नेता आजम खां के आरपीएस स्कूल की फर्जी तरीके से मान्यता लेने के मामले में मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी। सपा नेता आजम खां समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ रामपुर पब्लिक स्कूल की फर्जी तरीके से मान्यता लेने का मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले की कोर्ट में सुनवाई चल रही है। मंगलवार को सुनवाई प्रस्तावित थी, लेकिन नहीं हो सकी। अब मामले की सुनवाई 21 जुलाई को होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed