{"_id":"6a8359ad7282e72a4d0b5fc8","slug":"a-three-year-old-girl-sleeping-on-a-cot-was-injured-when-a-wall-collapsed-rampur-news-c-282-1-rmp1016-178068-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दीवार गिरने से चारपाई पर सो रही तीन वर्षीय बच्ची घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दीवार गिरने से चारपाई पर सो रही तीन वर्षीय बच्ची घायल
Tue, 18 Aug 2026 12:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
सैफनी। खरसोल गांव में सोमवार सुबह चारपाई पर सो रही तीन वर्षीय बच्ची के ऊपर अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में बच्ची मलबे के नीचे दब गई और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे आनन-फानन में सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया।
खरसोल गांव निवासी अनिल बाबू की तीन वर्षीय बेटी अंजलि सोमवार सुबह अपनी मां सोनिया के साथ चारपाई पर सो रही थी। सोनिया के अनुसार सुबह अचानक उनके ऊपर की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। दीवार के मलबे में अंजलि दब गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजनों और आसपास के लोगों ने बच्ची को मलबे से बाहर निकाला।
इसके बाद परिजन घायल अंजलि को तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने बच्ची का प्राथमिक उपचार किया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया।