फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A stadium will be built on seven acres of land in Bilaspur at a cost of eight crore rupees.

Rampur News: बिलासपुर में आठ करोड़ की लागत से सात एकड़ भूमि पर बनेगा स्टेडियम

Sat, 14 Mar 2026 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 14 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
A stadium will be built on seven acres of land in Bilaspur at a cost of eight crore rupees.
बिलासपुर। क्षेत्र के ग्राम मुंडिया खुर्द गांव की सैंजनी नदी के किनारे करीब सात एकड़ भूमि में करीब आठ करोड़ की लागत से एक स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। स्टेडियम के लिए खेल मैदान निर्माण के लिए शुक्रवार को राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने डीएम अजय कुमार द्विवेदी के साथ भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने युवा कल्याण अधिकारी शीघ्र ही प्रोजेक्ट बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर राज्यमंत्री डीएम के साथ ग्राम मुंडिया खुर्द में सैंजनी नदी के निकट एक भूखंड स्थल पर पहुंचे। एसडीएम अरुण कुमार ने बताया कि ग्राम समाज की करीब सात एकड़ भूमि पर स्टेडियम का निर्माण कराने के लिए प्रस्तावित है। राज्यमंत्री ने युवा कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार को निर्देश दिए कि खेल के मैदान निर्माण के लिए वह जल्द से जल्द प्रोजेक्ट बनाएं।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से एक मल्टीपर्पज हॉल, करीब 400 मीटर रेस के लिए ट्रैक व पार्किंग बनाया जाना प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शीघ्र ही कार्रवाई के निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने कहा कि स्टेडियम बनने से युवा वर्ग अपनी प्रतिभाओं का खुलकर प्रदर्शन कर सकेगा। उन्होंने कहा कि खेलकूद के क्षेत्र में युवा वर्ग तेजी के साथ तरक्की करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्टेडियम बनाने के लिए उन्हें करीब सात एकड़ भूमि की जरूरत है। कई स्थानों पर भूमि को देखा गया, लेकिन मुंडिया खुर्द गांव की यह भूमि स्टेडियम के लिए उपयुक्त पाई गई है। उन्होंने कहा कि शीघ्र प्रोजेक्ट पर कार्य होना शुरू हो जाएगा। इस मौके पर जिला व तहसील स्तरीय अधिकारी व गुरकीरत सिंह औलख, हरजिंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed