फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A report was filed against 17 people for occupying a pond.

Rampur News: तालाब पर कब्जा करने में 17 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
A report was filed against 17 people for occupying a pond.
शाहबाद(मुरादाबाद)। भुड़ासी गांव के रकबे में दर्ज तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में लेखपाल सुरेंद्र सिंह ने कोतवाली में दो नामजद समेत 17 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

लेखपाल का आरोप है कि भुड़ासी गांव में राजस्व अभिलेखों में तालाब के रूप में दर्ज भूमि मौजूद है और स्थल पर तालाब खुदा हुआ भी है। इसके बावजूद गांव के ही कुछ विशेष वर्ग के व्यक्ति वीर सिंह, सचिन और 10 से 15 अज्ञात लोगों ने तालाब की भूमि पर डॉ. भीमराव आंबेडकर साहब का बोर्ड तथा दो झंडे लगा दिए। आरोप है कि इस कृत्य से गांव की शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया गया और तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा किया गया।
विज्ञापन

लेखपाल के अनुसार, पूर्व में तालाब की भूमि पर इस प्रकार का कोई बोर्ड या अन्य निर्माण नहीं था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed