फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A minor was gang-raped at gunpoint; a report was filed on court orders.

Rampur News: तमंचे के बल पर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 14 Feb 2026 01:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 14 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
A minor was gang-raped at gunpoint; a report was filed on court orders.
टांडा। काशीपुर, उत्तराखंड निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म की घटना का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि 23 जनवरी की दोपहर वह अपनी बहन को दवा दिलाने टांडा ला रहा था। बाजपुर दोराहे पर दोनों सवारी के इंतजार में खड़े थे। तभी काली स्कॉर्पियो में सवार चार युवक उन्हें टांडा तक छोड़ने का झांसा देकर गाड़ी में बैठा ले गए। आरोप है कि थोड़ी दूर चलने के बाद आरोपियों ने उसकी नाबालिग बहन से छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर तमंचा तानकर उसे डराया गया। इसके बाद टांडा पहुंचने से पहले गाड़ी रोककर चारों आरोपियों ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना ली। आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सीओ कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि अदालत के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed