फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   a man commite suside

पत्नी से अनबन के चलते युवक की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
a man commite suside
रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई। आसपास के लोग इसे आत्महत्या बता रहे हैं, लेकिन युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इस मामले में उसके पिता ने पुलिस को तहरीर भी दी है। वहीं, गंज क्षेत्र में एक महिला ने फंदे पर लटककर जान दे दी।
विज्ञापन

शहर के मुहल्ला तोपखाना रोड के पास चंदा मैरिज हाल है, जहां समीर (25) रहता था। उसकी शादी करीब दो साल पहले हुई थी। पुलिस के मुताबिक कुछ रोज से पत्नी मायके में थी और उससे अनबन चल रही थी। इसी को लेकर समीर तनाव में था और उसने जान देने का फैसला कर लिया। गुरुवार को समीर ने घर में दुपट्टे से फंदा बनाकर पंखे से लटक गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए, पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, उसके परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। शक के आधार पर उन्होंने कोतवाली में तहरीर भी दी है, लेकिन अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। इंस्पेक्टर रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। वहीं, दूसरी घटना गंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सैंजनी नानकार में हुई। गांव निवासी महिला नाजिया का पति कुवैत में रहता है। वह कई साल से घर नहीं आया है। महिला ने गुरुवार रात घर में फंदा लगाकर जान दे दी। जब तक लोगों ने देखा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पर गंज कोतवाल रामवीर सिंह पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी की, लेकिन परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से मना कर दिया। गंज कोतवाल रामवीर सिंह ने बताया कि महिला का पति कई साल से कुवैत में नौकरी करता है, लेकिन वह घर नहीं आया है। इसी को लेकर पत्नी परेशान बताई गई है। परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed