{"_id":"6660badb1628cfbfaa019ec7","slug":"a-lot-of-bicycles-were-run-in-hindu-dominated-areas-also-rampur-news-c-282-1-rmp1004-123125-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: हिंदू बहुल क्षेत्रो में भी खूब दौड़ी साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: हिंदू बहुल क्षेत्रो में भी खूब दौड़ी साइकिल
Thu, 06 Jun 2024 12:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 06 Jun 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। लोकसभा चुनाव में इस बार न तो धर्म की सियासत चली और न ही जाति की। मतदाताओं ने साइकिल का बटन दबाकर बदलाव के संकेत दिए हैं। स्थिति यह है कि जहां लोधी बहुल इलाके हैं, वहां पर भी साइकिल की रफ्तार कम होती नहीं दिखी। ग्रामीण इलाकों में तो साइकिल की हालत में काफी सुधार दिखा।
रामपुर लोकसभा सीट पर एक बार फिर सपा ने कब्जा जमाया है। हालांकि 2019 में भी लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी आजम खां ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सीट पर कब्जा जमाया था, लेकिन इसके बाद हुए उपचुनाव में यह सीट भाजपा के खाते में चली गई थी। 2022 में हुए उप चुनाव में भाजपा से घनश्याम सिंह लोधी चुने गए। रामपुर सीट पर लोधी बाहुल्य वोटरों की संख्या ज्यादा होने की वजह से उनको इस बार भाजपा ने टिकट थमाया था, लेकिन जाति का गठजोड़ भी इस चुनाव में काम नहीं दिखा पाया। चुनाव के नतीजों से तो यही जाहिर होता है कि इस बार भाजपा प्रत्याशी अपनी ही बिरादरी में वोटों का बिखराव नहीं रोक सके। उनके लोधी बहुल वोट बैंक पर सपा ने ऐसी सेंध लगाई कि भाजपा प्रत्याशी को मुंह की खानी पड़ी। यह स्थिति तब थी जब उनके प्रचार के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आए थे। इन सबके बाद भी वोटों का बिखराव नहीं रुका। उनके चुनाव के लिए कोई न कोई भाजपा नेता यहां आता रहा, लेकिन कोई फायदा होता हुआ नजर नहीं आया। चुनावी नतीजे बताते हैं कि लोधी बहुल इलाकों में साइकिल दौड़ती नजर आई। कुछ इलाकों में बसपा का हाथी भी चलता हुआ नजर आया। इस चुनाव में मतदाताओं ने अपना रुख बदला और सपा के नए नवेले चेहरे को पसंद करते हुए साइकिल का बटन दबा दिया। वहीं सांसद घनश्याम लोधी के गांव खैरुल्ला पुर में बूथ संख्या 279 में 760 वोट भाजपा और 89 वोट सपा को गए हैं, जबकि ये पूरा गांव लोधी बिरादरी का है। जबकि विधायक आकाश सक्सेना के निवास स्थान ज्वालानगर में भाजपा को 6676 वोट मिले हैं, जबकि 1470 वोट सपा को मिले हैं। आजम खां के गढ़ सपा को खूब वोट मिले हैं, रजा डिग्री कॉलेज के बूथ संख्या 3 से 10 तक सपा को 3055 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा को 207 मत मिले हैं।
इन लोधी बहुल इलाकों के गांव में लगी सेंध
पंजाबनगर, मढौली, चिकटी रामनगर, बीसरा, बहपुरा रायपुर, चिकना, ठाकुरद्वारा, बकैनिया, बहपुरा, मिश्रीनगर जूनूवी, मंडैया कलाी, भैयानगला, नारायणपुर, मुंडियाखेड़ा, हरियाल, कलरख, दीनपुर।
विज्ञापन
शहर विधानसभा सीट पर नजर
गेटों के भीतर शहरी क्षेत्र में कुल वोट-212232
कुल वोट पड़े-86692
भाजपा-14742
सपा-68554
बसपा-1453
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ग्रामीण क्षेत्र के 262- से 300 बूथ तक
कुल वोटर-107966
कुल वोट पड़ा-63720
भाजपा-32247
सपा-26627
बसपा-4132
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ज्वाला नगर
कुल वोट -23475
कुल वोट पड़े-8635
भाजपा-6676
सपा-1470
बसपा-369
-- -- -