{"_id":"699a1d9892d98302050f930e","slug":"a-disabled-person-has-been-wandering-for-three-months-to-get-his-sons-death-certificate-made-rampur-news-c-282-1-smbd1026-164777-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बेटे का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए तीन माह से भटक रहा दिव्यांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बेटे का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए तीन माह से भटक रहा दिव्यांग
विज्ञापन
रामपुर। संपूर्ण समाधान दिवस महज एक औपचारिकता बनकर रह गया। जिले में 85 शिकायतें दर्ज की गईं, इसमें मात्र 20 समस्याओं का ही समाधान हो पाया। एक दिव्यांग अपने बेटे का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए तीन माह से भटकता हुआ मिला। दर्जनों लोग राशन कार्ड, अतिक्रमण और चकरोड बंद करने जैसी लंबित समस्याएं लेकर दर-दर भटक रहे हैं। हाईकोर्ट के आदेशों की भी अनसुनी हो रही है, साफ है कि नौकरशाही का पहरा आम जन की पीड़ा पर भारी है।
टीम ने शनिवार को सभी तहसीलों में आए कई फरियादियों से बात की। अधिकांश ने कहा कि वह तीन से पांच बार चक्कर लगा चुका है, लेकिन अधिकारी नहीं सुन रहे हैं।
क्या बोले लोग -
मैं पैरों से पूरी तरह से दिव्यांग हूं। तीन माह पहले मेरे पुत्र की मृत्यु हो गई। तबसे बेटे का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए टांडा तहसील और स्वार स्थित ब्लॉक कार्यालय के चक्कर काट रहा हूं। कर्मचारी टाल रहे हैं। बीडीओ और एसडीएम से भी शिकायत की है लेकिन इतने धक्के खाने के बाद भी मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं बना है। अगर प्रमाणपत्र नहीं बना तो लखनऊ जाऊंगा। मेरा राशन कार्ड भी सात माह से बंद है। -मंजीत सिंह, अहमदनगर मड़ैया
-- -- --
वर्ष 2024 से दढ़ियाल स्थित कब्रिस्तान जाने वाले मार्ग को बनवाने के लिए कई संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत कर चुका हूं, लेकिन किसी भी स्तर पर सुनवाई नहीं हो पा रही है।- आलम हुसैन एडवोकेट, दढ़ियाल
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला टांडोला में कुछ लोगों ने होलिका दहन स्थल पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा है। जिसकी पहले भी उन्होंने शिकायत की थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई है। होली से पूर्व अवैध कब्जे को हटाया जाए।-ख्याली राम, मोहल्ला टांडोला
राशन कार्ड में नाम चढ़वाने के लिए वह लंबे समय से तहसील के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब समस्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। कोई सुनने वाला नहीं है।-मेहंदी, पीपली नायक
वार्ड तीन में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। सफाई कर्मी सफाई करने नहीं आते हैं। वह लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कर्मचारियों से अगर आने को कहा जाता है तो वो झूठे मुकदमे कराने को बोलते हैं।-अजमत अली, दढ़ियाल
मेरे द्वारा आईजीआरएस के माध्यम से और तहसील में आकर मार्ग की पैमाइश कराने की शिकायत की गई थी। लेखपाल ने निस्तारण दर्शा दिया, जबकि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिस पर उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आकर शिकायत की है।-रामवीर, गसरकड़ी, तहसील सदर
हमारे गांव में कुछ लोगों ने तालाब की जमीन पर कब्जा कर रखा है। डीएम से लेकर जनसुनवाई पोर्टल तक शिकायत कर चुका हूं लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है।- प्रदीप सिंह, रसूलपुर
-- -- -- -- -- -
मेरा राशन कार्ड कट गया था। चार बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी होने के बावजूद कई महीनों से तहसील और जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय के चक्कर लगा रही हूं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।- मीरा,जगतपुर
-- -- -- -- -- -- --
मैं पिछले दो महीने से राशन कार्ड में यूनिट जुड़वाने के लिए चक्कर काट रही हूं लेकिन अब तक यूनिट नहीं जुड़े हैं। अब समाधान दिवस में आई हूं। -मीनू, टांडा शाहबाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
तीन महीने से राशन कार्ड बनवाने के लिए तहसील के चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन राशन कार्ड नहीं बना है। राशन कार्ड बनवाने के लिए कई बाद अधिकारियों से कह दिया है फिर भी काम नहीं हो रहा है।- अनवार, शाहबाद
मेरे खेत के चकरोड को कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर बंद कर लिया है। मैंने कई मर्तबा शिकायत तहसील में की लेकिन राजस्व कर्मियों ने कोई मदद नहीं की तो मैंने हाईकोर्ट की शरण ली। अब राजस्व कर्मी हाईकोर्ट के आदेशों का भी अनुपालन नहीं करवा रहे हैं।-सिंघाड़ा सिंह निवासी खानपुर बिलासपुर
ग्राम डिबडिबा में मेरी एक दुकान मार्केटिंग विभाग ने किराए पर ली है जिसे वह खाली नहीं कर रहे हैं और न ही किराया दे रहे हैं। मैं वर्ष 2021 से लगातार दुकान खाली कराने को लेकर अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहा हूं लेकिन मेरी समस्या का कोई समाधान नहीं कर रहा है।-धर्मेंद्र सक्सेना, सेवानिवृत कानूनगो निवासी शांति कॉलोनी बिलासपुर
मेरे घर के पास लोगों ने सड़क को बंद कर दिया है। मैं शिकायत लेकर कई मर्तबा खजुरिया थाने गया था लेकिन मेरी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। आज मैं संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र लेकर आया हूं।-सुखविंदर सिंह निवासी गोधी की गोंटिया, बिलासपुर
मेरी मां की भूमि पर कुछ भूमाफियाओं ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। मैं बीते कई माह से भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए अधिकारियों के यहां चक्कर काट रहा हूं।- खेमकरन सिंह निवासी ग्राम हावनी हसनपुर, बिलासपुर
मैंने ग्राम खानपुर में साढ़े सात लाख रुपये की कुछ जमीन खरीदी है। जमीन बेचने वाले को पेमेंट भी दे दिया है लेकिन वह कब्जा नहीं दे रहा है और न ही मेरे पैसे वापस कर रहा है। इसकी शिकायत लेकर आई हूं। -राजकुमारी निवासी जगतपुरा, रुद्रपुर
मेरा मिट्टी का बना हुआ कच्चा मकान है जो बरसात के दिनों में टपकता है। दो साल से अनेक बार खंड विकास कार्यालय, समाधान दिवस एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को प्रार्थना पत्र दिया है परंतु आज तक मुझे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। -फिरदौस, निवासी ग्राम भोजीपुरा मिलक
तहसील दिवस में आने वाली समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। इसकी मॉनिटरिंग भी लगातार की जा रही है। अधिकारियों को साफ निर्देश हैं कि वह जन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें।-अजय कुमार द्विवेदी, डीएम