{"_id":"61ccb1cd7f76871f640315d0","slug":"a-different-kind-of-love-story-in-a-village-of-rampur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर : भतीजे के प्रेम में चाची पहुंची जेठ के पास, शादी की जिद पर अड़ी, गांव में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर : भतीजे के प्रेम में चाची पहुंची जेठ के पास, शादी की जिद पर अड़ी, गांव में सनसनी
Thu, 30 Dec 2021 12:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:36 AM IST
सार
महिला भतीजे के पिता यानी अपने जेठ के घर पहुंच गई और भतीजे से शादी की जिद पर अड़ गई। पत्नी की हरकत से आहत पति पुलिस चौकी पहुंचा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्षेत्र के एक गांव में दो बच्चों की मां अपने भतीजे से प्रेम कर बैठी। इसके बाद महिला भतीजे के पिता यानी अपने जेठ के घर पहुंच गई और भतीजे से शादी की जिद पर अड़ गई। पत्नी की हरकत से आहत पति पुलिस चौकी पहुंचा।
विज्ञापन
यह घटना मसवासी चौकी क्षेत्र के एक गांव की है। इस गांव निवासी एक विवाहिता के दो बच्चे हैं। पति पेशे से मजदूर है जो अक्सर बाहर रहता है। इस दौरान उसकी पत्नी का अपने
विज्ञापन
भतीजे से प्रेम संबंध हो गए। दोनों के बीच प्रेम की चर्चा परिवार में होने लगी। जब पति ने पत्नी को समझाने की कोशिश की तो आरोप है कि भतीजे ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
इस बीच विवाहिता बुधवार को अपने जेठ के घर आ गई और उसने जेठ के बेटे के साथ शादी करने की बात कहते हुए सनसनी मचा दी। परिवार के लोग उसे मनाने में जुटे लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी हुई है। इसके चलते पति मसवासी चौकी पहुंचा और उसने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताते हैं कि जेठ का बेटा भी अपनी चाची से शादी करने का इच्छुक है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।