{"_id":"6a21cd19bc86e04a370348b7","slug":"a-criminal-who-snatched-a-womans-purse-on-the-highway-and-fled-was-arrested-rampur-news-c-282-1-smbd1025-172587-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: हाईवे पर महिला का पर्स छीनकर भाग रहा बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: हाईवे पर महिला का पर्स छीनकर भाग रहा बदमाश गिरफ्तार
Fri, 05 Jun 2026 12:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। नैनीताल हाईवे पर एक महिला का पर्स छीनने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से छीना गया पर्स और फर्जी नंबर प्लेट की बाइक बरामद की गई है।
कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि बुधवार शाम सुमित मसीह अपनी पत्नी मोनिका के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। नैनीताल हाईवे स्थित धनौरा मोड़ के पास इमरान खान नामक बदमाश ने उनकी बाइक ओवरटेक की। बदमाश ने मोनिका के कंधे पर लटका पर्स झपट्टा मारकर छीन लिया। इसके बाद वह तेजी से भाग गया। मोनिका के शोर मचाने पर सुमित ने लोगों को घटना बताई। उन्होंने तुरंत कोतवाली प्रभारी को सूचना दी कि बदमाश बिलासपुर की ओर जा रहा है।
पुलिस ने भाखड़ा डैम पर घेराबंदी कर आरोपी इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सुमित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही सात मामले दर्ज हैं। संवाद