{"_id":"67b0d090787cf536a5005f41","slug":"a-criminal-was-harassing-him-on-the-phone-the-girl-called-him-to-the-village-and-got-him-arrested-rampur-news-c-282-1-rmp1007-139795-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: फोन पर परेशान कर रहा था मनचला, किशोरी ने गांव बुलाकर पकड़वाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: फोन पर परेशान कर रहा था मनचला, किशोरी ने गांव बुलाकर पकड़वाया
Sat, 15 Feb 2025 11:06 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
मसवासी (रामपुर)। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को फोन करने वाला मनचला शनिवार की दोपहर उसके गांव पहुंच गया। किशोरी की परिजनों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को एक मनचला बार-बार फोन कर परेशान करने था। परेशान होकर किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी। शनिवार की दोपहर मनचला किशोरी से मिलने उसके गांव पहुंच गया। किशोरी के परिजनों ने मनचले दबोच लिया और मामले की जानकारी चौकी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस मनचले को अपने साथ चौकी ले आई। किशोरी के परिजनों ने चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। चौकी पुलिस ने मनचले किशोर के परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग चौकी पहुंच गए। चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि किशोरी को फोन कर परेशान करने की शिकायत मिली थी, अब दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।