{"_id":"69962137a937c39bec0375f3","slug":"a-child-was-electrocuted-while-playing-and-suffered-burn-injuries-rampur-news-c-282-1-rmp1023-164603-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: खेलते समय करंट की चपेट में आकर बच्चा झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: खेलते समय करंट की चपेट में आकर बच्चा झुलसा
Thu, 19 Feb 2026 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। गंज कोतवाली क्षेत्र में घर की छत पर खेल रहा बालक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट का तेज झटका लगने से बालक झुलस गया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने नजारा देखा तो होश उड़ गए। बालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामला गंज कोतवाली के ग्राम काशीपुर आंगा का है। गांव निवासी मोहम्मद अहमद निजी काम करते हैं। बुधवार को उनका 13 साल का बेटा सानिब छत पर खेल रहा था। छत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी।
बताते हैं कि खेलते समय अचानक वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह झुलस गया। सानिब की चीख-पुकार सुनकर परिजन छत पर पहुंचे तो वह कराह रहा था। चेहरा और हाथ-पैर झुलसे हुए थे। आनन-फानन में परिजनों ने उसे उपचार के लिए भर्ती कराया है।