फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A canter ran over a tile-stone mason riding a bike in dense fog, resulting in his death.

Rampur News: घने कोहरे में कैंटर ने बाइक सवार टाइल्स-पत्थर के मिस्त्री को राैंदा, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
A canter ran over a tile-stone mason riding a bike in dense fog, resulting in his death.
स्वार(रामपुर)। टांडा–बाजपुर मार्ग पर मुंशीगंज की ईदगाह के सामने मंगलवार की सुबह घने कोहरे के दौरान एक कैंटर ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार टाइल्स-पत्थर के मिस्त्री की मौत हो गई, जबकि उसका साथी अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के अलीनगर जागीर गांव निवासी बैनामा लेखक शांति प्रसाद के पुत्र हरीश उर्फ राजबाबू (20) उत्तराखंड के रानीखेत में टाइल्स-पत्थर लगाने का काम करते थे। मंगलवार की सुबह वह काम पर जा रहे थे। उन्हें दढ़ियाल तक छोड़ने के लिए अभिषेक समेत तीन युवक दो बाइक लेकर घर से निकले। एक बाइक पर राजबाब और अभिषेक थे। वह मुंशीगंज में ईदगाह के सामने पहुंचे तो पीछे से आए कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और कैंटर का पहिया हरीश उर्फ राजबाबू के सिर को कुचलते हुए निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना स्थल पर राहगीर रुक गए और उन्होंने परिजन को सूचित किया।
विज्ञापन


हादसे में घायल अभिषेक जीएनएम का छात्र बताया जा रहा है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


.......................

राजबाबू के परिवार में मचा कोहराम

मृतक राजबाबू, चार भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर के थे। सबसे बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। पिता शांति प्रसाद तहसील परिसर में बैनामा लेखक हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सभी बिलखते हुए घटना स्थल और अस्पताल पहुंच गए।

सीओ अतुल कुमार पांडेय का कहना है कि हादसे में हरीश उर्फ राजबाबू की मौत हुई है जबकि अभिषेक घायल है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है, जबकि फरार कैंटर चालक की तलाश की जा रही है।
---------------
स्वार में दो सप्ताह में सड़क हादकों में तीन की मौत


संवाद न्यूज एजेंसी

स्वार। मार्ग चौड़ीकरण के अधूरे कार्य और घने कोहरे के चलते दो सप्ताह के भीतर सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद लोक निर्माण विभाग की ओर से कार्य में तेजी नहीं लाई जा रही है, जिससे क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश पनप रहा है।

21 जनवरी को बिजारखाता गांव निवासी शाहिद हुसैन अंसारी की बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल शाहिद को उपचार के लिए मुरादाबाद ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इसके दो दिन बाद 23 जनवरी को रामपुर मार्ग स्थित समोदिया पेट्रोल पंप के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने कैंटर की हेल्पर साइड में टक्कर मार दी। इस हादसे में लहसुन कारोबारी विनोद निवासी मुंशीगंज की मौके पर ही मौत हो गई थी।
मंगलवार सुबह करीब सात बजे टांडा–बाजपुर मार्ग पर मुंशीगंज के पास घने कोहरे के बीच तीसरा हादसा हो गया। दृश्यता बेहद कम होने के कारण एक कैंटर ने बाइक सवार अलीनगर उत्तरी निवासी हरीश उर्फ राजबाबू को रौंद डाला, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नरपतनगर निवासी भाजपा नेता मुकुट लाल का कहना है कि मार्ग चौड़ीकरण का कार्य लंबे समय से चल रहा है। जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी सड़क और धूल-मिट्टी के कारण वाहन अनियंत्रित हो रहे हैं। कोहरे में दृश्यता कम होने से हादसों का खतरा और बढ़ गया है। धनौरी निवासी समाजसेवी सूर्य प्रकाश मौर्य ने लोक निर्माण विभाग से जल्द कार्य पूरा कराने और सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है, ताकि आगे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed