फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A cage was put up in Karimpur, now a leopard devoured a dog in Rahmatganj

Rampur News: करीमपुर में लगा पिंजरा, अब रहमतगंज में तेंदुए ने कुत्ते को बनाया निवाला

Thu, 20 Feb 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 20 Feb 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
A cage was put up in Karimpur, now a leopard devoured a dog in Rahmatganj
मसवासी। करीमपुर में फार्म हाउस में पिंजरा लगाकर वन कर्मी तेंदुए के फंसने के इंतजार में हैं, वहीं दूसरी ओर रहमतगंज में तेंदुए ने वन कर्मियों को चकमा देकर कुत्ते का शिकार कर लिया। ऐसे में आसपास के गांवों में लोगों के बीच दहशत और बढ़ गई है। किसान खेतों पर जाने से डर रहे हैं और बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रहमतगंज के जंगल में बुधवार को तेंदुए ने कुत्ते को अपना निवाला बना लिया। कुत्ते के शरीर के अवशेष जंगल में मिले हैं। दरअसल, उदयराज मौर्य के खेत पर कुछ मजदूर काम करने गए थे। इस दौरान मजदूरों ने गन्ने के खेत में कुत्ते के अवशेष पड़े देखे। जिन्हें देखकर वह समझ गए कि तेंदुए ने कुत्ते को अपना निवाला बनाया है।
विज्ञापन

खबर मिली तो उमेश कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने कुत्ते के अवशेषों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। जानकारी पर वन क्षेत्राधिकारी मुजाहिद हुसैन ने बताया कि रहमतगंज के जंगल में तेंदुए ने कुत्ते का शिकार किया है। उन्होंने बताया कि पहले तेंदुए की लोकेशन करीमपुर गांव के खेत में मिली थी तो वहां पिंजरा लगाया गया है और उसमें बकरी बांधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूंकि, बीते सोमवार देर रात तेंदुआ करीमपुर निवासी सरदार चरनजीत सिंह के फार्म हाउस में घुस गया था। उनके पालतू कुत्ते पर हमला किया था। जानकारी पर देर शाम वन क्षेत्राधिकारी मुजाहिद हुसैन टीम सहित गांव पहुंचे थे और वनकर्मियों ने फार्म हाउस सहित आसपास के जंगल में कांबिंग की थी। वन विभाग की टीम ने तेंदुए की लोकेशन ट्रेस करने के बाद पिंजरा लगाया। इसमें बकरी बांधी है।
बुधवार शाम तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आ सका है। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरे में बकरी बांधी गई है, लेकिन तेंदुआ पकड़ा नहीं जा सका है।



एक माह के बाद मिली पिंजरे में शिकार बांधने की अनुमति
बीते एक माह से तेंदुआ करीमपुर गांव में चहलकदमी कर रहा है। ग्रामीण घरों में कैद होकर रह गए हैं। जंगल में गांव के आसपास तेंदुआ घूम रहा है। एक माह बीतने के बाद वन विभाग को पिंजरे में शिकार बांधने की अनुमति मिल सकी है। जनवरी में तेंदुआ करीमपुर निवासी किसान सरदार बलदेव के फार्म हाउस में घुसा था। इनके पालतू कुत्ते को निवाला बना लिया था। जिसके कुछ दिनों तक तेंदुआ फार्म हाउस के आसपास मंडराता रहा। बाद में गांव स्थित बंद पड़े स्टोन क्रशर के पास तेंदुए की चहलकदमी देखी गई थी। वन अधिकारियों ने गांव पहुंचकर कांबिंग की थी। तेंदुआ होने की पुष्टि भी की थी, लेकिन पिंजरे में शिकार बांधने की अनुमति नहीं मिल सकी थी। इस तरह एक माह से गांव के लोग घरों में कैद होकर रह गए थे। अब फिर सोमवार देर रात तेंदुए ने जब चरनजीत सिंह के पालतू कुत्ते पर हमला बोला तो वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। यही नहीं, तेंदुआ पकड़ने को पिंजरे में शिकार बांधने की अनुमति के लिए उच्च स्तर पर पत्राचार किया और देर शाम वन विभाग को पिंजरे में शिकार बांधने की अनुमति मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed