फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A bull attacked a farmer who went to work in the field and injured him

Rampur News: खेत पर काम करने गए किसान पर सांड़ का हमला, जख्मी

Mon, 16 Jun 2025 01:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 16 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
A bull attacked a farmer who went to work in the field and injured him
शाहबाद (रामपुर)। शनिवार को खेत पर काम करने गए गांव यूसुफपुर निवासी राजेश (50) पर सांड़ ने हमला कर दिया। सांड़ ने किसान को पटक-पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ग्रामीणों ने सांड़ को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार शाम को ढकिया चौकी क्षेत्र के यूसुफनगर गांव निवासी किसान राजेश अपने खेतों पर काम करने गए थे। जंगल में सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। हमले में किसान के शरीर पर कई जगह गहरी चोटें आई है। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम करने वाले किसान मौके पर पहुंचे और सांड़ को भगाया।
विज्ञापन

घायल अवस्था में किसान को सीएचसी लाया गया। डॉक्टर ने किसान का प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले सांड़ कई किसानों पर हमला कर चुका है। उन्होंने सांड़ को पकड़वाने के लिए कई बार अधिकारियों से मांग की है, लेकिन सांड़ को पकड़वाकर गोशाला नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed