{"_id":"47-33279","slug":"Rampur-33279-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर फंसने से राम-रहीम पुल पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर फंसने से राम-रहीम पुल पर लगा जाम
Rampur
Updated Wed, 29 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। राम-रहीम पुल पर कंटेनर फंसने की वजह से जाम लग गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंगलवार सुबह एक कंटेनर मुरादाबाद की ओर से राम-रहीम पुल से शाहबाद की ओर जा रहा था। कंटेनर बड़ा होने के कारण पुल पर मुड़ नहीं सका और पुल के किनारे पर फंस गया। धीरे-धीरे राम रहीम पुल के पर दोनों ओर से जाम लग गया। जाम में सिविल लाइंस के दरोगा भी फंस गए। काफी समय तक राम-रहीम पुल जाम लगा रहा। मामले की जानकारी सिविल लाइंस पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह से रास्ते में फंसे कंटेनर को आसपास के लोगों की सहायता से निकलवाया। उसके बाद कहीं जाकर जाम खुल सका। जाम खुलने के बाद फंसे लोगों ने राहत की सास ली। जाम में फंसे लोगों ने कहना कि करीब तीन घंटे तक जाम लग रहा। आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। राम-रहीम पुल पर जाम लगने की वजह से शाहबाद आने-जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस वजह से पूरा ज्वालानगर जाम की चपेट में रहा।