फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   सिख समाज ने दिखाए तेवर, आंदोलन की चेतावनी

सिख समाज ने दिखाए तेवर, आंदोलन की चेतावनी

Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
Rampur
Rampur Updated Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। गुरुद्वारा नबाबगंज डेरा कार सेवा के मुखी बाबा अनूप सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इससे खफा सिख समाज ने मुकदमे में से बाबा का नाम न निकाले जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मसले पर दलीय दीवारें भी टूटती दिखीं, बैठक में कई दलों के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

तराई सिख महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीतम सिंह संधू ने इस संबंध में सोमवार को नगर के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में बुलाई गई सिख संगत की बैठक को संबोधित किया। कहा कि, 21 अक्तूबर को केमरी क्षेत्र में गुरबंत सिंह की हत्या का दु:ख है, लेकिन इसमें मुखी बाबा अनूप सिंह को नामजद किया जाना निंदनीय है। एसपी ने जांच के बाद बाबा का नाम मुकदमे से निकालने का आश्वासन दिया था, लेकिन पुलिस ने इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने बाबा को न्याय न मिलने पर 16 नवंबर को रामपुर गुरुद्वारे में आंदोलन की रणनीति बनाने का ऐलान किया। बैठक में विधायक संजय कपूर, भाजपा जिलाध्यक्ष बल्देव सिंह औलख, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उज्जवल दीदार सिंह साबी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बिटटू, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतनाम सिंह ढिल्लो, भाकियू जिलाध्यक्ष गुरविंद्र सिंह पन्नू, लखविंद्र सिंह, दरबारा सिंह, हरविंद्र सिंह बाजबा, कुलदीप सिंह पुरी, अवतार सिंह, निर्मल सिंह, अमरजीत सिंह, तजिंद्र सिंह बिर्क, हरजीत सिंह, प्रगट सिंह, भूपेंद्र सिंह ढिल्लो, सेतोख सिंह खैरा, सुखविंद्र सिंह चीमा, बलवीर सिंह, हरेंद्र सिंह, जरनैल सिंह, हरदेव सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन रनजीत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed