{"_id":"47-33222","slug":"Rampur-33222-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम सिंह को शिक्षक संघ की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम सिंह को शिक्षक संघ की कमान
Rampur
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। प्रेम सिंह चौहान प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। उनका चुनाव निर्विरोध तरीके से हुआ है। रविवार को नामांकन के बाद चौहान और उनकी टीम को निर्विरोध रूप से चुना गया। विजयी होने की विधिवत घोषणा सोमवार को की जाएगी।
प्राथमिक शिक्षक संघ रामपुर में दो गुटों में बंट चुका है। एक गुट की कमान शांतिलाल चौहान के पास, जबकि दूसरे गुट की कमान डा. राजवीर सिंह के पास है। चौहान गुट ने जिला कार्यकारिणी के चुनाव की घोषणा की थी। इसके तहत रविवार को नामांकन प्रक्रिया हुई और सोमवार को मतदान होना था। नामांकन प्रक्रिया रविवार को आदर्श कालोनी स्थित आदर्श धर्मशाला में हुई। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए स्वार के शिक्षक प्रेम सिंह चौहान और इंद्रेश चौहान ने नामांकन दाखिल किया। बाद में इंद्रेश ने नाम वापस ले लिया। इसके बाद प्रेम सिंह चौहान निर्विरोध रूप से जिलाध्यक्ष चुन लिए गए। जिला मंत्री पद के लिए सैदनगर ब्लाक अध्यक्ष मुजाहिद खां और धर्मपाल सिंह ने नामांकन दाखिल किया, लेकिन धर्मपाल ने पर्चा वापस ले लिया। मुजाहिद को जिला मंत्री घोषित कर दिया गया। इसके बाद जिला कार्यकारिणी का निर्विरोध रूप से चुनाव कर लिया गया। जिला कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा सोमवार को होगी। आदर्श कालोनी में यह कार्यक्रम होगा। इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष शांति लाल चौहान, उमाशंकर सिंह, नौरंग सिंह, अर्जुन सिंह, इशहका, चितामणि, चरन सिंह, देवेंद्र सिंह, महेंद्र हल्दिया आदि मौजूद रहे।
यह है नई जिला कार्यकारिणी
अध्यक्ष-प्रेम सिंह चौहान
जिला मंत्री-मुजाहिद खां
कोषाध्यक्ष-शकुंतला लोधी
वरिष्ठ उपाध्यक्ष-गणेशी लाल
संयुक्त मंत्री- प्रेमपाल सिंह यादव
लेखाकार-उमेश चंद्र राठौर
लेखा निरीक्षक-जगदीश यादव
उपाध्यक्ष-हरवचन सिंह, ओमेंद्र पाल सिंह, सुषमा शर्मा, ब्रजपाल सिंह, उमेश पाल सिंह
प्राचर मंत्री-मुस्तफा अली, ऋषिपाल सिंह, सभाष राठौर, राकेश शर्मा, अलका श्रीवास्तव।
संगठन मंत्री- सुरेंद्र पाल सिंह, सविता चावला, वंदना भटनागर, सुरेश चंद्र शर्मा, कल्लू नाथ
28 साल तक लगातार जिलाध्यक्ष रहे चौहान
रामपुर। एक-दो नहीं, बल्कि 28 साल तक शांतिलाल चौहान प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष की कुर्सी जमे रहे। इस दौरान कई दफा वह विवादों में भी घिरे रहे। कुछ समय पहले शिक्षक संघ दो फाड़ हो गया, लेकिन एक गुट की कमान चौहान के पास ही रही। पिछले दिनों जिलाध्यक्ष को लेकर काफी समय तक विवाद चला। अब चौहान का रिटायरमेंट करीब है ऐसे में अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए प्रेमसिंह चौहान को नया जिलाध्यक्ष बनवा दिया।
विज्ञापन
संगोष्ठी के संग होगी घोषणा
रामपुर। शिक्षक संघ क ी जिला कार्यकारिणी का निविर्रोध रूप से चुनाव हो जाने के बाद सोमवार को शिक्षक संगोष्ठी होगी। आदर्श कालोनी स्थित आदर्श धर्मशाला में होने वाली संगोष्ठी में संघ के प्रदेशाध्यक्ष संजय मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। इसी मौके पर नई कार्यकारिणी को शपथ भी दिलाई जाएगी।