फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   चार घंटे तक घायल को नहीं दिया उपचार, हंगामा

चार घंटे तक घायल को नहीं दिया उपचार, हंगामा

Sun, 26 Oct 2014 05:33 AM IST
Rampur
Rampur Updated Sun, 26 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। झगड़े में घायल होकर बेहोश हुए युवक को भर्ती न करने पर जिला अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। अस्पताल कर्मियों की संवेदनहीनता के चलते चार घंटे तक बेहोश युवक बिना उपचार के इमरजेंसी में पड़ा रहा। घायल को भर्ती न करने पर अस्पताल प्रशासन ने पुलिस की ओर से भेजी गई चिट्ठी मजरूबी का प्रारूप सही न होना बताया गया।
विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्षेत्र के झुनईया का मझरा निवासी महेंद्र का गांव के ही कुछ लोगों से झगड़ा हो गया। इसमें महेंद्र और उसके दो रिश्तेदार संगीता और चंद्रवती घायल हो गए। अधिक पिटाई के कारण महेंद्र बेहोश हो गया। घटना की सूचना परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को दी तो पुलिस ने चिट्ठी मजरूबी देकर घायलों को मेडिकोलीगल व उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। आरोप है कि अस्पताल पहुुंचने पर इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने चिट्ठी मजरुबी का प्रारूप सही न होने का हवाला देते हुए भर्ती करने और उपचार करने से इंकार कर दिया। इस पर परिजनों ने महेंद्र की हालत गंभीर होने का हवाला देते हुए उपचार करने की बात कही, लेकिन स्टाफ की ओर से कोई उपचार नहीं दिया गया। एक बार परिजन चिट्ठी मजरूबी सही कराने गए, लेकिन दोबारा में भी उसमें कुछ कमी बताते हुए महेंद्र को भर्ती नहीं किया गया। इस पर परिजनों का पारा चढ़ गया। गुस्साए परिजनों ने इमरजेंसी में ही हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बावजूद भी घायलों को उपचार नहीं दिया गया।
विज्ञापन


- चिट्ठी मजरुबी के स्थान पर समन का प्रारूप दिया गया था। साथ ही जिला अस्पताल की जगह सीएचसी रामपुर लिखा गया। इस कारण पहले चिट्ठी मजरूबी सही कराने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. अजफर कमाल, डॉक्टर (ऑन इमरजेंसी ड्यूटी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed