{"_id":"47-33165","slug":"Rampur-33165-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारबंद बदमाशों ने एक लाख का माल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियारबंद बदमाशों ने एक लाख का माल लूटा
Rampur
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। हथियारबंद बदमाशों ने ग्राम पंचायत कोठाजागीर के गांव नगरिया कलां का मजरा में बुधवार रात एक बाइक मिस्त्री के घर पर धावा बोल दिया। घर में घुसे नौ नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर घरवालों को कब्जे में ले लिया। इसके बाद यहां से 20 हजार रुपये की नगदी समेत करीब एक लाख रुपये के जेवर लूट ले गए। पीछा करने पर बदमाशों ने गोली मारकर मिस्त्री समेत चार युवकों को जख्मी कर दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव का रहने वाले राजपाल राठौर नगर की बाइक मरम्मत की दुकान पर काम करता है। दिवाली को लेकर 22 अक्तूबर की रात उसके घर के पास ही डीजे बज रहा था, मोहल्ले के लोग डांस कर रहे थे। इसी बीच रात करीब 12 बजे करीब नौ बदमाश दीवार फांदकर उसके घर में घुस गए और घर के बरामदे में सो रहे राजपाल राठौर, वीरपाल राठौर, विक्की राठौर व उनकी मां कमला देवी, बहन प्रवेश व राखी को तमंचों के बल पर कब्जे में कर लिया। इसके बाद बदमाशों ने दोनों कमरों में घुसकर सेफ व संदूक आदि की तलाशी लेनी शुरूकर दिया। लूटपाट का विरोध करने पर परिजनों को गोली मारने की धमकी दी। यहां से बदमाश घर में रखे 20 हजार रुपये और तीन जोड़ी जेवरी, तीन सोने के टीके, सोने का हार, सोने की अंगूठी, खडूआ समेत करीब 80 हजार रुपये के जेवर लूटकर रेलवे की लाइन की ओर भागने लगे। गांव के युवकों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो एक बदमाश ने युवकों पर तमंचों से गोली चला दी। इसमें गोली लगने से राजपाल व पड़ोसी प्रमोद दिवाकर, सुनील दिवाकर, राकेश सैनी घायल हो गए। घायलों को रात में ही अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुई।