{"_id":"47-33164","slug":"Rampur-33164-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन-बसों में भीड़, तिल भर जगह नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन-बसों में भीड़, तिल भर जगह नहीं
Rampur
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। दीपावली को लेकर बढ़ा ट्रैफिक का दबाव फिलहाल कम होता नजर नहीं आ रहा है। भैया दूज के लिए एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए शुक्रवार दोपहर से भीड़ उमड़नी शुरू हो गई, शनिवार को इसके और बढ़ने का अनुमान है। इसकी वजह से ट्रेन-बसों में तिल भर जगह नहीं है, सीट के लिए मारामारी मची है। इधर, रोडवेज ने भैया दूज पर अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है।
शुक्रवार सुबह गोवर्धन पूजा के बाद से ही भैया दूज की भीड़ हाईवे से लेकर वाहनों तक में नजर आने लगी। दोपहर के बाद गुजरने वाली ट्रेनों में जहां गेट तक पर सवारियां दिखीं, वहीं रोडवेज बसों में भी सीट के लिए मारामारी नजर आई। भैया दूज पर मुनाफे की आस में रोडवेज ने भी बरेली-दिल्ली समेत कुछ रूटों पर अधिक बसों के संचालन का निर्णय लिया है, हालांकि इस दौरान सभी रूटों पर बसें संचालित होंगी।