{"_id":"47-33143","slug":"Rampur-33143-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हा-दुल्हन की वैन पलटी, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हा-दुल्हन की वैन पलटी, छह लोग घायल
Rampur
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। जनूनागर मोड़ के पास ट्रैक्टर की टक्कर के बाद दूल्हा दुल्हन की वैन पलट गई। इसमें सवार सभी छह लोग घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल भेजा गया है।
रामपुर के मोहल्ला हाफिज शाह की मजार का मोहल्ला नई बस्ती निवासी सफदर अली की बारात बुधवार को केमरी के मोहल्ला सिंघाड़ियान में आई थी। रात करीब सात बजे दूल्हा दुल्हन नरगिस को लेकर मारुति वैन द्वारा अपने घर जा रहा था। वैन में दूल्हा दुल्हन समेत छह लोग सवार थे। रामपुर रोड पर ग्राम जनूनागर मोड़ के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी, जिसके कारण वैन पलट गई। वैन में सवार सभी छह लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा है। चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया।