{"_id":"47-33066","slug":"Rampur-33066-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्र के घर तीन लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्र के घर तीन लाख की चोरी
Rampur
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
मिलक। बेखौफ चोरों ने शिक्षामित्र के मकान में घुसकर 15 हजार की नगदी और कीमती आभूषण समेत तीन लाख का माल उड़ा दिया।।
प्राथमिक स्कूलमुझियाना में तैनात शिक्षामित्र ग्रीशा गंगवार का नगर के साहूजी नगर मोहल्ले में मकान है। शनिवार रात श्रीबालाजी महाराज की शोभायात्रा निकली थी। शिक्षामित्र पूरे परिवार के साथ साढ़े आठ बजे शोभायात्रा देखने गई थीं। इस बीच चोर मकान में घुस गए। सेफ तोड़कर उसमें रखी 15 हजार की नगदी तथा सोने का हार, सोने की दो जंजीर और अन्य कीमती आभूषण समेत तीन लाख का माल समेट लिया। चोर मकान की छत से होकर गेट खोलकर कमरे में घुसे थे। शोभायात्रा देखकर परिवार वापस लौटा तो मकान की सेफ का ताला टूटा मिला। परिवार सकते में आ गया। चोरी की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मकान मालिक के शक पर पुताई करने वाले कई श्रमिकों को हिरासत में लिया है।