फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   लवी और अमरेश ने जीती सबसे लंबी रेस

लवी और अमरेश ने जीती सबसे लंबी रेस

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Rampur
Rampur Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। जनपदीय शैक्षिक युवा क्रीड़ा समारोह के दूसरे दिन हुई पांच हजार मीटर की रेस में लवी सागर और अमरेश ने जीती। इस दौरान टांडा व नगर क्षेत्र के खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा।
विज्ञापन

राजकीय शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय के मैदान में चल रही प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। सीनियर वर्ग की बालिकाओं की पांच हजार मीटर दौड़ लवी सागर ने जीती। गीता और रीना ने दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में इसी प्रतियोगिता में नगर के अमरेश कुमार ने पहला, सौरभ दिवाकर ने दूसरा और टांडा के जयप्रकाश ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग की बालिकाओं की चार सौ मीटर दौड़ उजाला, अंजलि औररीना ने जीती। इनको क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान मिला। इसी वर्ग में गोला फेंक में बुशरा, असरा फरीद, कोमल राठौर विजयी रहीं। बालिकाओं के जूनियर वर्ग की तीन हजार मीटर दौड़ पिंकी, लक्ष्मी व रेखा विजयी रहीं। चार सौ मीटर वंदना यादव ने जीती। शोभा व पूजा दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक में स्वालेहा ने पहला, नीतू ने दूसरा नेहा सागर ने तीसरा स्थान हासिल किया। सब जूनियर वर्ग बालिका में फर्राटा रेस खुशबू यादव, ममता, साक्षी विजयी रहीं। दो सौ मीटर दौड़ खुशबू यादव ने पहला, साक्षी ने दूसरा व इल्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद फिजा आसिफ, मोहनिश ने जीती। छह सौ मीटर दौड़ आंचल ने जीती। इलमा व मुस्कान ने दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। चार सौ मीटर दौड़ साक्षी, मनीषा व शिवानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। गोलाफेंक में कृतिका सक्सेना, आरती व ममता विजयी रहीं। सीनियर वर्ग के बालकों की गोला फेंक में नगर के शाहजेब पहले, टांडा के जोगिंद्र सिंह, नगर के राजेश ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। चक्का फेंक में शाहजेब पहले, राजेश दूसरे व जोगिंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। दो सौ मीटर दौड़ नदीम ने जीती। महमूद खां व जोगिंद्र दगूसरे व तीसर स्थान पर रहे। भाला फेंक में शाहजेब ने पहला, अक्षय कुमार दूसरा व खुर्शीद ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद टिंकू राजपूत ने जीती। इसके अलावा अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर संयोजक चंद्रपाल सिंह, हरिनाथ सिंह यादव, राजेंद्र सिंह पाल, दयाशंकर सिंह, बीआर गंगवार, आनंद कुमार, डा.रूपा अग्रवाल, राजेश शर्मा, कमल आर्य, अनोखे सिंह, जमाल फात्मा, विजेंद्र सिंह ढाका, मनोज कुमार, अथर अहमद, नरवंत कौर, राजपाल सिंह, रोशन यादव, महेंद्र यदुवंशी, रेनू,प्रेमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed