फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   देश में संविधान का नहीं, बल्कि आरएसएस का राज चलेगा : आजम

देश में संविधान का नहीं, बल्कि आरएसएस का राज चलेगा : आजम

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Rampur
Rampur Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। उप्र सरकार के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आएसएस) मिलकर देश का संविधान बदलना चाहते हैं। इससे देश में संविधान का नहीं आरएसएस का राज चलेगा। इसके खिलाफ उनकी ही नहीं, बल्कि हम सभी की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि सभी लोग कांग्रेस को उसकी हैसियत बताएं।
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां शनिवार की शाम नगर के न्यू ऐज पब्लिक स्कूल में पंजाबी सिख सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंनेे कहा कि वोट छोटी चीज है। सभी को अधिकार मिलना चाहिए। अवाम ने जिसे वोट दिया, उसकी मानसिकता आरएसएस ने घोषित कर दी है। जो सांसद क्षेत्र में नहीं आता, वह विकास क्या कराएगा? भाजपा और संघ देश में अपना राज चलना चाहते हैं। वह ऐसे लोगों के खिलाफ हैं और कोई समझौता नहीं करेंगे, बल्कि उनकी लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा पर मीडिया को खरीदने का आरोप लगाते हुए कहा भाजपा ने मीडिया को खरीद कर चैनलों पर पटटी चलवाई कि मोदी चुस्त और हुदहुद सुस्त। उन्होंने हवाई अड्डे पर चैनलों द्वारा असलाह बरामद होने की बात की आलोचना की। इस दौरान उन्होंने लव जिहाद पर चर्चा करते हुए कहा कि तोगड़िया लव जिहाद बताते हैं। अगर रास्ते में कोई दुर्घटनाग्रस्त लड़की पड़ी है, उसे उठाकर उपचार कराने की जरूरत है या लव जिहाद दिखाने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विधायक पर भी जमकर तंज कसे और उन पर विकास की फर्जी घोषणा करने का आरोप लगाया। उन्होंने सिखों से कहा कि हमने बिजलीघर और सड़क आदि का विकास करा कर अपना कर्तव्य निभाया है। आपने वोट न देकर वादा खिलाफी की है। अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य नसीर खां ने भी चुनाव हारने की टीस निकालते हुए कहा कि सिख बहादुर कौम है, मगर कुछ बहादुर वादा करते हैं, मगर निभाते नहीं हैं। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम, ब्लाक प्रमुख रविंद्र कौर, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष उज्जवल दीदार सिंह साबी, राईस मिलर्स एसोसिएशन चेयरमैन विपिन कुमार पप्पी, रामपुर चेयरमैन अजहर खां, पूर्व चेयरमैन मोहम्मद हसन खां, डीसीबी चेयरमैन सलीम कासिम, शांति प्रसाद सागर, अमरजीत सिंह ढिल्लो, प्रेमपाल सैनी, अर्चना गंगवार, याकूब खां, तजिंद्र सिंह बिर्क, संतोख सिंह सोखी आदि मौजूद रहे। संचालन हरजीत सिंह घुम्मन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed