फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   हरिद्वार की लड़कियों ने छुड़ाए पसीने

हरिद्वार की लड़कियों ने छुड़ाए पसीने

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Rampur
Rampur Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। एसआरबीएम हरिद्वार की लड़कियां जब मैदान पर उतरीं तो उनके हाव भाव ने ही सेंट मेरी रामपुर के पसीने छुड़ा दिए। जब खेल शुरू हुआ तो एक के बाद एक गोल दागने का सिलसिला ऐसा शुरू हुआ कि रामपुर की लड़कियां खुद को असहाय महसूस करने लगी। हरिद्वार ने यह मैच रिकार्ड 16 गोल से जीत लिया। शुक्रवार को रामपुर की टीमें पिछड़ती नजर आईं। बाहरी टीमों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

सीबीएसई ईस्ट जोन हाकी टूर्नामेंट का शुक्रवार को तीसरा दिन था। तीसरे दिन रामपुर के सेंट मेरी स्कूल की ऐतिहासिक हार हुई। अंडर 19 गर्ल्स में एसआरबीएम हरिद्वार का मुकाबला सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मध्य हुआ। हरिद्वार की टीम की लड़कियों ने शुरुआत में ही आक्रामक रुख अपनाते हुए सेंट मेरी स्कूल की लड़कियों को संभलने तक का मौका नहीं दिया। एसआरबीएम हरिद्वार ने सेंट मेरी के खिलाफ 16 गोल दागे। हरिद्वार की अनीता और मनीष ने छह-छह गोल दागे। इसी वर्ग में जेकेजी विजयनगर गाजियाबाद ने व्हाइट हाल रामपुर को एक के मुकाबले तीन गोल से पराजित कर दिया। अंडर 19 बालक वर्ग में भी रामपुर की टीम पिछड़ गई। अमृत लाल स्कूल बनारस ने सेंट पाल्स स्कूल को आठ गोल से पराजित कर दिया। सेंट पाल्स की टीम कोई भी गोल नहीं दाग सकी। जेकेजी विजयनगर गाजियाबाद ने बीएनएस बनारस को एक के मुकाबले दो गोल से पराजित कर दिया। अंडर 14 बालक वर्ग में ग्रीनवुड रामपुर ने गुरुकुल गाजियाबाद को दो गोल से पराजित कर दिया। अल बर्कत अलीगढ़ को एसरआरवीएम हरिद्वार दर े एक के मुकाबले तीन गोल से पराजित कर दिया। अंडर 14 बालिका वर्ग में सेंटमेरी रामपुर और वीपीएस नोएडा का मुकाबला 2-2 से बराबरी पर रहा। सेंट पाल्स रामपुर और सेंट एंथोनी की टीम का मैच टाई हो गया। इस मौके पर प्रधानाचार्या डा. सुमन तोमर, वीएस जग्गी, तृप्ति रानी, विप्लव भट्टाचार्य, आशुतोष सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed