{"_id":"47-32949","slug":"Rampur-32949-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, सात नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, सात नमूने भरे
Rampur
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। दीवाली पर मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य विभाग ने बुधवार को छापेमारी शुरू कर दी है। इस दौरान विभाग की टीम ने मिठाई और दूध सात नमूने भरे हैं, जिन्हें जांच को लैब भेज दिया गया है। उधर, टीम ने दीवाली तक लगातार अभियान चलाने का फैसला लिया है।
दिवाली पर शासन के आदेश पर खाद्य विभाग क ो छापेमारी करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही यह अभियान लगातार जारी रखने को भी कहा गया है। इस आदेश के बाद सिटी मजिस्ट्रेट राम सिंह की देखरेख में फूड डिपार्टमेंट की टीम ने छापामार अभियान शुरू कर दिया। टीम ने शाहबाद रोड स्थित शादी की मंडैया गांव में मिठाई के सैंपल भरे। इसके साथ ही टीम ने इस रोड के साथ ही एकता तिराहा, परिवर्तन चौक समेत कई स्थानों पर दूधियों से दूध के नमूने लिए। इस कार्रवाई से दूधियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कई दूधिए भाग गए। सातों सैंपल को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश चंद्र गौतम ने बताया कि यह अभियान रोजाना चलेगा। मिलावट खोरों के खिलाफ और भी सख्त कार्रवाई होगी।