फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   उपेक्षा से नाराज लोगों ने पोलिया अभियान का बहिष्कार किया

उपेक्षा से नाराज लोगों ने पोलिया अभियान का बहिष्कार किया

Mon, 15 Sep 2014 05:32 AM IST
Rampur
Rampur Updated Mon, 15 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
टांडा। आजादी के बाद से तहसील क्षेत्र के दयावाला और झाऊपुरा का विद्युतीकरण नहीं कराने से नाराज लोगों ने रविवार को पल्स पोलियो अभियान का बहिष्कार कर दिया। साथ ही उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उधर, टीमें बच्चों को बिना पोलियो खूराक पिलाये लौंट गईं।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के धीरजनगर ग्राम पंचायत के एक हजार की आबादी वाला मझरा दयावाला आजादी के 66 साल गुजरने के बाद भी उपेक्षित है। जनप्रतिनिधियों, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी से विद्युतीकरण की मांग कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उपेक्षा से सुब्ध लोगों ने प्राथमिक स्कूल में पहुंची पोलियो खुराक पिलाने वाली टीम का विरोध शुरू कर दिया। हालांकि पोलिया टीम शाम तक स्कूल में बैठी रही, लेकिन कोई भी बच्चा नहीं पहुंचा। इस दौरान पूर्व प्रधान लेखराज, जय सिंह, रूप किशोर, राजाराम, राम किशोर, भाई सिंह, चुन्नीलाल, रामस्वरूप, इंदर सिंह, रूपचंद आदि मौजूद रहे। उधर, तहसील क्षेत्र के झाऊपुरा में भी विद्युतीकरण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने पल्स पोलियो अभियान का विरोध करते हुए नारेबाजी की। ग्रामीणों ने पोलियो खूराक पिलाने पहुंची टीम को वापस कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्साधिक्षक डॉ. रामजीलाल ने बताया कि ग्रामीणों ने बिजली की मांग करते हुए पोलियो अभियान का बहिष्कार किया। इसकी रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed