{"_id":"47-32317","slug":"Rampur-32317-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिचय वर्ग में बताए संघ के उद्देश्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिचय वर्ग में बताए संघ के उद्देश्य
Rampur
Updated Mon, 15 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परिचय वर्ग में संघ के उद्देश्य और समाजसेवा के कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। इससे पहले ध्वज प्रणाम किया गया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया।
आदर्श रामलीला मैदान में हुए कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के प्रचारक प्रमुख किशन चंद ने कहा कि संघ की स्थापना 1925 में समाजसेवा, सामाजिक समरसता और सद्भाव बनाने के उद्देश्य से किया गया, जोकि संघ लगातार कर रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व की सभी संस्कृतियों में भारतीय संस्कृति श्रेष्ठ है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि देश मे लगभग डेढ़ लाख सेवा कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि संघ ऊंच-नीच, जात-पात व अमीरी-गरीबी के भेदभाव को समाप्त करने का कार्य कर रहा है। इस दौरान सुभाष गुप्ता, पर्जन्य जैन, केशव गुप्ता, अनिल अग्रवाल, मणिकांत, प्रदीप, नरेश जैन, तिलक राज, सुभाष भटनागर, राजेंद्र गुप्ता, अशोक विश्नोई, सुंदर लाल सिंघानिया, जितेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।