{"_id":"47-32157","slug":"Rampur-32157-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"पन्नू ही रहेंगे भाकियू के जिलाध्यक्ष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पन्नू ही रहेंगे भाकियू के जिलाध्यक्ष
Rampur
Updated Tue, 09 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। शिकवे-शिकायत के बाद भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने गुरविंदर सिंह पन्नू को ही जिलाध्यक्ष मान लिया। कुछ पदाधिकारियों का कद बढ़ा दिया गया है। कई को संगठन में दोबारा जिम्मेदारी मिली है। अब कार्यालय से ही यूनियन का नेतृत्व किया जाएगा। जिलाध्यक्ष की अनुमति के बिना किसी भी धरना-प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है।
जिलाध्यक्ष गुरविंदर सिंह पन्नू को लेकर भाकियू में गुटबाजी बढ़ गई थी। नाराज गुट ने सरदूल सिंह चीमा को अपना अध्यक्ष चुन लिया था। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतनाम सिंह चीमा ने गुटबाजी खत्म कराने के लिए सोमवार को दोनों गुटों को कार्यालय बुलाया। दोनों गुटों की बात सुनीं। शिकवे-शिकायत के बाद बताया कि गुरविंदर सिंह पन्नूू जिलाध्यक्ष बने रहेंगे, लेकिन उनका कार्यकाल 15 दिसंबर को खत्म हो जाएगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने ऐलान किया कि संगठन के सभी कार्यक्रमों का नेतृत्व जिला कार्यालय से होगा। जिलाध्यक्ष की अनुमति के बिना कोई भी पदाधिकारी धरना-प्रदर्शन नहीं करेगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी। वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष मंजीत सिंह ढींढसा को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी हसीब अहमद को सौंप दी गई है। सरदूल चीमा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए। परशुराम शर्मा मंडल सचिव रहेंगे। मो. तालिब और जमील अहमद को दोबारा जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंप दी गई। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजीत सिंह अटवाल, हरजीत सिंह बाजवा, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव, जिला संगठन मंत्री होरी लाल रहेंगे। दरयाब सिंह को पुन: शाहबाद की कमान सौंप दी। इस मौके पर जिला महासचिव चौधरी दलवीर सिंह और प्रदेश सचिव बाबू अभी भी मौजूद रहे।