{"_id":"47-29334","slug":"Rampur-29334-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 387 हाई रिस्क जोन पर रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 387 हाई रिस्क जोन पर रहेगी नजर
Rampur
Updated Fri, 25 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए 27 अप्रैल को बूथ डे के साथ पोलियो अभियान की शुरुआत होगी। अभियान के लिए महकमे ने 387 हाई रिस्क जोन चिह्नित किए हैं। इन क्षेत्रों में पोलियो वायरस की अधिक सक्रियता और आसानी से मासूमों को अपनी चपेट में लेने की आशंका होती है। हाई रिस्क जोन चिह्नित कर इन क्षेत्रों में अभियान को लेकर भी प्लानिंग तैयार कर ली गई है। जिले में 27 अप्रैल पोलियो अभियान चलेगा। अभियान की सफलता के लिए बुधवार को टास्क फोर्स की बैठक भी हुई। इसके साथ ही महकमे ने अभियान की सफलता को लेकर भी पूरा खाका तैयार कर लिया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डा. वीके त्यागी ने बताया कि अभियान में 3.70 लाख बच्चों को 1575 बूथों पर दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद बी टीम भी घर-घर जाकर दवा पिलाएगी। अभियान में 387 हाई रिस्क जोन चिह्नित किए गए हैं। इनमें विशेष सावधानी बरती जाएगी और शत-प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। हाई रिस्क जोन में 134 नोमेड्स यानि घुमंतू परिवार, 16 निर्माणधीन साइट्स, 51 मलिन बस्तियां और 186 भट्टे के आसपास रहने वाली आबादी के रूप में चिह्नित की गई है। इन क्षेत्रों में अलग से भी टीमें दौड़ेंगी।
विज्ञापन