फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   अराजकता का माहौल बना रहे सपाई

अराजकता का माहौल बना रहे सपाई

Fri, 25 Apr 2014 05:30 AM IST
Rampur
Rampur Updated Fri, 25 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। भाजपा प्रत्याशी के बाद अब कांग्रेस प्रत्याशी नवेद मियां ने भी सपाइयों पर मतगणना से पहले अराजकता का माहौल बनाने के साथ ही प्रशासन पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। नवेद ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र भेजकर मांग की है कि चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले सपाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही मतगणना के समय सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जाएं। नगर विकास मंत्री आजम खां पर चुनाव आयोग की ओर से लगाई गई पाबंदी के खिलाफ सपाइयों के विरोध को लेकर अब सियासत गरमाने लगी है। सपाइयों के विरोध पर पहले भाजपा और अब कांग्रेस ने निशाना साधा है। सपाइयों ने बुधवार को एसपी आवास पर धरना भी दिया था। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी डा. नैपाल सिंह ने मतगणना में अराजकता का माहौल पैदा करने का आरोप सपाइयों पर लगाया था। अब कांग्रेस प्रत्याशी ने भी यही मुद्दा उठाया है। नवेद मियां ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र भेजकर कहा कि सपाई चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलनरत हैं। सपाइयों का धरना-प्रदर्शन आचार संहिता का उल्लंघन है। निषेधाज्ञा भी तोड़ी गई है। कहा कि सपाई मतगणना से पहले जिले में अराजकता का माहौल पैदा करना चाहते हैं, ताकि परिणाम आने पर शहर का माहौल खराब किया जा सके। उन्होंने निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वाले सपाइयों के खिलाफ कार्रवाई करने और मतगणना के दौरान कड़े सुरक्षा प्रबंध करने की मांग उठाई है। दूसरी ओर कांग्रेस के शहर महासचिव फैसल लाला ने चुनाव आयुक्त से मतगणना के दौरान पैरा मिलिट्री लगाए जाने की मांग की। है साथ ही धरना प्रदर्शन करने वालों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed