{"_id":"47-29312","slug":"Rampur-29312-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ मेल में बढ़ाई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ मेल में बढ़ाई सुरक्षा
Rampur
Updated Thu, 24 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। लखनऊ मेल समेत चार ट्रेनों में लूट की वारदात के बाद ट्रेनों में सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं। लखनऊ मेल की सुरक्षा के लिए आरपीएफ निरीक्षक और चार सिपाहियों की गारद को तैनात किया गया है। आरपीएफ की टीम अगले आदेशों तक ट्रेन में डयूटी कर चेकिंग करेगी।
सोमवार रात मुरादाबाद क्षेत्र में लखनऊ मेल अप व डाउन ट्रेन को बदमाशों ने निशाने पर ले लिया था। बदमाशों ने ट्रेन में सवार यात्रियों के साथ जमकर लूटपाट और मारपीट की। इसके साथ ही ट्रेन पर पथराव भी किया। जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। घटना के बाद जीआरपी-आरपीएफ के आला अधिकारियों ने सभी जीआरपी-आरपीएफ थाना प्रभारियों को तलब कर ट्रेनों में सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने के लिए निर्देश दिया। साथ ही बदमाशों के निशाने पर रही लखनऊ मेल में सुरक्षा के विशेष इंतजाम करते हुए आरपीएफ निरीक्षक के नेतृत्व में एक टीम को चेकिंग की जिम्मेदारी भी सौंपी है। सुपर चेकिंग के लिए गठित टीम की कमान रामपुर आरपीएफ निरीक्षक सतीश मिश्रा को सौंपी गई है। सतीश मिश्रा ने बताया कि लखनऊ मेल में उनके साथ मुरादाबाद से चार सिपाहियों की गारद को तैनात किया गया है जो ट्रेन के हर कोच का निरीक्षण कर रहे हैं, जिससे सोमवार रात जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।