{"_id":"47-29308","slug":"Rampur-29308-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के साथ लूट पर चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के साथ लूट पर चार पर रिपोर्ट
Rampur
Updated Thu, 24 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। घर में घुसकर महिला के साथ लूट और छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहजादनगर थाना क्षेत्र की एक महिला का आरोप है कि कुछ समय पहले वह घर पर अकेली थी। उसका पति किसी काम से बाहर गया था। इस बीच पास के ही कुछ लोग उसको अकेला पाकर उसके घर में घुस गए। आरोपियों ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला के विरोध करने पर उन लोगों ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी उसके गले की चेन लूटकर फरार हो गए। बाद में महिला थाने जा पहुंची। उसने पुलिस को पूरी कहानी बताई। लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में महिला ने कोर्ट की शरण ली। जहां कोर्ट ने महिला के प्रार्थना पत्र को स्वाकीर करते हुए पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन