{"_id":"47-27429","slug":"Rampur-27429-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसान होगा सफर: ढाई करोड़ की लागत से बनेंगे तीन पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसान होगा सफर: ढाई करोड़ की लागत से बनेंगे तीन पुल
Rampur
Updated Wed, 05 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। मूढ़ापांडे से रामपुर का सफर बेहद आसान हो जाएगा। एनएच से अलग सड़क बनाई जाएगी। यह सड़क 14.31 किलोमीटर लंबी होगी। यह सड़क मूंढापांडे स्थित हवाई पट्टी से रामपुर के एकता तिराहे को जोड़ेगी। यहां से इस मार्ग का इस्तेमाल स्वार, बाजपुर होते हुए नैनीताल जाने के लिए किया जाएगा।
इस सड़क को बनाए जाने के दौरान बहल्ला नदी पर दो व कोसी नदी पर एक पुल बनाया जाएगा। प्रीस्ट्रेड तकनीक से बनाए जाने वाले इन पुलों के निर्माण ढाई करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह रोड मूढ़ापांडे से गांव प्रानपुर होते हुए एकता तिराहे पर बन रहे यूपी के सबसे लंबे फ्लाईओवर के पास तक पहुंचेगी। इस रोड पर बहल्ला नदी पर दो और कोसी नदी पर एक पुल बनाया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार बहल्ला पर 60-60 मीटर लंबे साढ़े सात-सात मीटर चौड़े दो पुल अगल-बगल में बनाए जाएंगे। इन दोनों पुलों के निर्माण में 933.90 लाख रुपये की लागत (एप्रोच रोड निर्माण की लागत से अतिरिक्त) आएगी। एक पुल प्रानपुर गांव के निकट कोसी नदी पर 270 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा। इस स्थान पर एक पुल पहले से ही मौजूद है। नया पुल पुराने पुल की बगल में बनाया जाएगा। इस पुल के निर्माण में 1538.02 लाख रुपये की लागत (एप्रोच रोड निर्माण की लागत से अतिरिक्त) आएगी। प्री स्ट्रेड तकनीक से बनने वाले ये तीनों पुुल भूकंप की स्थिति में भी सुरक्षित रहेंगे। वायरों से खिंचे रहने वाले ये पुल आगामी तीस वर्ष तक सुरक्षित रहेंगे। उत्तर प्रदेश सेतु निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन पुलों के निर्माण का इस्टीमेट बना कर भेज दिया गया है। अनुमति मिलते ही पुलों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस रोड व पुलों के बन जाने से रामपुर आने वाले लोग मूढ़ापांडे पर एनएच 24 छोड़कर इस मार्ग का इस्तेमाल कर पाएंगे।