{"_id":"47-26492","slug":"Rampur-26492-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार के खिलाफ भड़के किसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार के खिलाफ भड़के किसान
Rampur
Updated Wed, 25 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। भाकि यू भानु गुट के कार्यकर्ता मंगलवार को प्रदेश सरकार पर भड़क उठे। वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए जुलूस निकाला। कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन कर डीएम की मार्फत मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। इसके बाद प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें गेट पर ही रोक लिया है। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना था कि सपा ने चुनाव के दौरान जो वादे किए थे उनमें से एक भी वायदा पूरा नहीं किया है। सपा ने किसानों के पचास लाख का कर्ज माफ करने की घोषणा की थी। रोजगार देने केबजाए पिलिंग और आरा मशीनों को बंद किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में भरपूर बिजली का वायदा भी झूठा निकला। गन्ना किसानों की हालत और खराब हो गई। किसानों को न बकाया मिल रहा है और न ही समय से पर्चियां मिल रही हैं। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में और भी कई समस्याओं का हवाला देकर उनका निराकरण कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद हनीफ वारसी, जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी, संतोष कुमार सिकदार, जगतार सिंह, शहादत अली, भूरे सिंह चौहान, रमेश, शंकर सिंह शामिल थे।