फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   सैदनगर इलाके में पकड़ीं 11 अवैध आरा मशीनें

सैदनगर इलाके में पकड़ीं 11 अवैध आरा मशीनें

Wed, 25 Dec 2013 05:49 AM IST
Rampur
Rampur Updated Wed, 25 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। वन विभाग का अवैध आरा मशीनों के खिलाफ अभियान जारी है। वन विभाग की टीम ने सैदनगर इलाके में छापा मारकर अवैध रूप से चल रहीं 11 आरा मशीनें पकड़ीं। विभाग ने मशीन संचालकों के खिलाफ अजीमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

वन विभाग ने अब ग्रामीण क्षेत्र का रुख कर लिया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह, वन दारोगा एसएन सिंह, बादाम सिंह और वन रक्षक सोमपाल की टीम ने मंगलवार को सैदनगर क्षेत्र के इमरता का मझरा, परचई, पाइंदा नगर, आलियागंज और शौकतनगर में छापा मारा। टीम ने बिना लाइसेंस चल रही 11 आरा मशीनें पकड़ लीं। छापे से पहले संचालकों ने आरा मशीनों के व्हील खोलकर छिपा दिए। छापेमार कार्रवाई से आरा मशीन संचालकों में हड़कंप मचा रहा। वन विभाग ने 11 संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। क्षेत्रीय वन अधिकारी के मुताबिक इमरता का मझरा के अय्यूब, यूसुफ, यूनुस, राशिद, परचई के करनैल सिंह, पाइंदा नगर के नवाबजान, हनीफ, जिठनिया के उस्मान, आलिया गंज के नईम, शौकतनगर के सलीम की आरा मशीन बिना लाइसेंस के चलती मिली। उनके मुताबिक मौके पर छूट प्रजाति की लक ड़ी का ताजा बुरादा भी मिला। वन क्षेत्राधिकारी के मुताबिक अवैध आरा मशीनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed