{"_id":"47-26463","slug":"Rampur-26463-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"शकील हत्याकांड मेें महिला और जेठ को भेजा जेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शकील हत्याकांड मेें महिला और जेठ को भेजा जेल
Rampur
Updated Tue, 24 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
स्वार। शकील हत्याकांड में पुलिस ने हिरासत में ली गई महिला समेत उसके जेठ को हत्या में प्रयुक्त तमंचा एवं पाटल बरामद कर जेल भेज दिया। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से दूसरे दिन भी पुलिस बल तैनात रहा। अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कई जगह दबिश दी।
तहसील क्षेत्र के गांव नानकार रानी में पशु व्यापारी मशरुफ अहमद की हत्या के मुख्य आरोपी किसान शकील अहमद की शनिवार रात गोली मारकर एवं धारदार हथियाराें से नृशंस कर दी गई थी। गांव में हुई हत्या से दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस ने स्वार-बाजपुर मार्ग स्थित मानपुर तिराहे से महिला समेत उसके जेठ को गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को पुलिस ने शमशुल निशा एवं उसके जेठ हाफिज कुरबान अली को हत्या में प्रयुक्त अवैध तमंचा, कारतूस एवं पाटल बरामद कर जेल भेज दिया। वहीं, मृतक के घर में दूसरे दिन भी मातम का माहौल रहा। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से दूसरे दिन भी पुलिस बल तैनात रहा। अन्य नामजद आरोपी महबूब अली, असगर अली, करामत अली की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कई उनके ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिशे दीं। कोतवाल धर्मेश शाही ने बताया कि शीघ्र हत्या में नामजद तीनों अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।