फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   अब टूटेगा मिस्टन गंज का सराय गेट

अब टूटेगा मिस्टन गंज का सराय गेट

Mon, 18 Nov 2013 05:44 AM IST
Rampur
Rampur Updated Mon, 18 Nov 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। नवाब गेट के बाद नगर पालिका ने अब मिस्टन गंज के सराय गेट को जमींदोज करने की तैयारी कर ली है। साथ ही नगर पालिका शहर में अतिक्रमण विरोधी अभियान भी जारी रखेगी।
विज्ञापन

शनिवार रात को जमींदोज कर दिए गए नवाब गेट का मलबा रविवार रात साफ कर देने के बाद नगर पालिका ने दूसरे गेट को तोड़ने की तैयारी कर ली है। नगर पालिका के ईओ शहंशाह वली खां ने बताया कि शहर में मौजूद विभिन्न गेटों की तकनीकी जांच में उन्होंने बेहद जर्जर पाया गया है। जर्जर गेटों से कभी भी जानमाल का नुकसान हो सकता है। जानमाल के नुकसान से बचने को गेटों को तोड़ने का काम किया जा रहा है। इस कड़ी में जल्दी ही मिस्टनगंज का सराय गेट तोड़ा जाएगा। ईओ ने बताया कि गेट तोड़ने के साथ-साथ अतिक्रमण विरोधी अभियान भी आक्रामक तरीके से चलता रहेगा। उन्हाेंने बताया कि रविवार को पनवड़िया जाकर अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया। पनवड़िया स्थित एक धर्म कांटा और चार-पांच दुकानों को सरकारी जमीन पर बना पाया गया है। धर्मकाटा मालिका और दुकानदारों को सोमवार तक की मोहलत दे दी गई है। सोमवार तक जगह अतिक्रमण मुक्त नहीं हुई तो मंगलवार को नगर पालिका बुलडोजर चलवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed