{"_id":"47-25294","slug":"Rampur-25294-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर पलटी ट्राली, मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर पलटी ट्राली, मजदूर की मौत
Rampur
Updated Mon, 28 Oct 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से रविवार को एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पटवाई थाना क्षेत्र के फैजनगर गांव निवासी भूप सिंह धमोरा में प्लाईवुड मशीन में मजदूरी करता था। रविवार की शाम को ट्रैक्टर ट्राली में लकड़ी की छीलन भरकर बिलासपुर गेट के लिए रवाना हुआ था। भूप सिंह ट्राली में बैठा था। हाईवे पर शंकरपुर गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसके बाद चालक ट्रैक्टर पर नियंत्रण खो बैठा और फिर ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। ट्रैक्टर ट्राली केपलटने के बाद भूप सिंह वहीं दब गया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौकेपर पहुंच गए और फिर उसे किसी तरह बाहर निकाला। आनन-फानन में उसे अस्पताल लाया गया,लेकिन डाक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक मय ट्रक के फरार हो गया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।