फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   लड़कियों ने रायफल और पिस्टल से लगाया निशाना

लड़कियों ने रायफल और पिस्टल से लगाया निशाना

Fri, 18 Oct 2013 05:41 AM IST
Rampur
Rampur Updated Fri, 18 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। पुलिस लाइन में हुई मंडलीय बालिका रायफल एंड पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता हुई। प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। सब जूनियर वर्ग में एकमात्र रामपुर की टीम ने शिरकत की।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में गुरुवार को मंडलीय बालिका रायफल एंड पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता हुई। रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में सबजूनियर वर्ग में एकमात्र रामपुर (कन्या इंटर कालेज खारीकुआं) की टीम ने ही भाग लिया। इस टीम को सीधे राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रवेश दे दिया गया। जूनियर वर्ग में रामपुर की महजबी और अवनीत ने 32 प्वाइंट बनाकर प्रथम स्थान पाया। सीनियर वर्ग में मुरादाबाद की शिल्पी ने 30 प्वाइंट बनाकर प्रथम और रामपुर की इकरा ने 28 प्वाइंट बनाकर दूसरा स्थान पाया। रिवाल्वर शूटिंग प्रतियोगिता में रामपुर की हेमलता प्रथम और मुरादाबाद की राधिका द्वितीय रही। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका श्रीकृष्ण ने निभाई। इस अवसर पर पूनम रिचर्ड, मोनिका, संगीता आदि उपस्थित थीं। प्रतियोगिता संयोजक विद्यालय कन्या इंटर कालेज खारी कुआं की खेल शिक्षिका डा. शहनाज ने बताया कि विजेता बालिकाएं इलाहाबाद में 22-28 अक्तूबर को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed