फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   मां दुर्गा की अखंड ज्योति शोभायात्रा निकाली

मां दुर्गा की अखंड ज्योति शोभायात्रा निकाली

Mon, 14 Oct 2013 05:42 AM IST
Rampur
Rampur Updated Mon, 14 Oct 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। मां दुर्गा की अखंड ज्योति शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धा भक्ति के साथ भक्तों का रेला साथ चल रहा था। इस दौरान धार्मिक ध्वजाएं फहराई गईं। आतिशबाजी का प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला डाम कालोनी स्थित मंदिर पंचायती दुर्गा भवानी के तत्वावधान में 78 वां अर्द्धवार्षिक समारोह के तहत मां दुर्गा ज्योति की विशाल शोभायात्रा रविवार की सुबह दस बजे मंदिर से शुरू हुई। यात्रा का शुभारंभ महंत रविराज स्वरूप भटनागर ने धार्मिक ध्वज दिखाकर किया। यात्रा में सबसे आगे उत्साही युवक धार्मिक ध्वज लिए और आतिशबाजी का प्रदर्शन करते चल रहे थे। उनके पीछे श्री पूर्णागिरि माता की ज्योति भी चल रही थी, जिसके समक्ष श्रद्धालु मत्था टेककर प्रसाद ले रहे थे। नगर का सुल्तान बैंड मधुर ध्वनि पर भजन गाता चल रहा था। श्रद्धालु खासकर महिलाएं नंगे पैर भजन कीर्तन करते चल रहीं थीं। नगर में भ्रमण के बाद शोभायात्रा मंदिर में संपन्न हुई। पालिकाध्यक्ष प्रमोद कुमार जौहरी, संतोष जौहरी, भारत विकास परिषद के चेयरमैन राजेश सैनी, जितेंद्र मिश्रा, राजेश जौहरी ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा अपराहन दो बजे मंदिर पहुंची। हवन में लोगों ने सपत्नी आहुतियां दीं। शाम को भंडारे के बाद रात में मां भगवती का जागरण हुआ। मंदिर परिसर में विशाल मेला भी लगा। शोभायात्रा में रविराज स्वरूप भटनागर, राजीव अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, राजेश सैनी, राकेश मदान, जितेंद्र मिश्रा, रामानंदन यार्मा, सुभाष गर्ग, राजाराम कश्यप, त्रिलोक चंद्र चावला, विनोद कुमार, प्रभा देवी, मीना देवी, सरोज देवी, चंद्रा देवी, इंदिरा सागर, भागवती श्रीवास्तव, मुन्नालाल अग्रवाल, राजू गुप्ता, अंशुल अग्रवाल आदि मुख्य थे। एसडीएम मदन सिंह गर्ब्याल, सीओ जोगिंद्र लाल, कोतवाल विमलेश कुमार सिंह पुलिस बल के मुस्तैद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed