फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   कन्या विद्या धन के लिए खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

कन्या विद्या धन के लिए खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

Tue, 17 Sep 2013 05:38 AM IST
Rampur
Rampur Updated Tue, 17 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। कन्या विद्या धन योजना का लाभ से वंचित रहीं छात्राओं ने अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हाईकोर्ट ने छात्राओं को आदेश दिया है कि अपना प्रत्यावेदन जिलाधिकारी को पंद्रह दिन में प्रस्तुत करें और जिलाधिकारी तीन माह के भीतर इसका निस्तारण करें।
विज्ञापन

यूपी सरकार की कन्या विद्या धन योजना का लाभ पाने के लिए पिछले साल से काफी संख्या में छात्राएं भटक रही हैं। इसको लेकर वह आए दिन अफसरों के दरबार में गुहार लगाती हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। थकहार कर स्वार क्षेत्र की छात्रा रुखसार, हिना बेबी, नगमा बी, सबीना बी, नगमा खान ने अपने अधिवक्ता जाहिद खां के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की। याचिका में जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, शिक्षा विभाग के निदेशक को पक्षकार बनाते हुए हाईकोर्ट से इस योजना का लाभ दिलाने की मांग की थी। उनका आरोप था कि प्रशासन पक्षपात कर मनमाने तरीके से उनके आवेदन पत्रों का निस्तारण नहीं कर रहा है। हाईकोर्ट ने छात्राओं को आदेशित किया है कि वह 15 दिन के भीतर जिलाधिकारी के यहां अपना प्रत्यावेदन करें और जिलाधिकारी तीन माह के भीतर प्रत्यावेदन का निस्तारण करें। छात्राओं ने आदेश की प्रति जिलाधिकारी को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed