{"_id":"47-23503","slug":"Rampur-23503-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में महिला मरीज की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में महिला मरीज की मौत, हंगामा
Rampur
Updated Wed, 21 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जिला अस्पताल में एक महिला मरीज की मौत होने से परिजन भड़क गए। उन्होंने डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर सपा नेता भी अस्पताल पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने सीएमएस से कार्रवाई की मांग भी की। जिला अधिकारी के आदेश डाक्टर के खिलाफ जांच के निर्देश हुए हैं।
अजीमनगर थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव निवासी हसीना पत्नी रमजाना को गले में तकलीफ होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 12 बजे इस महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजन भड़क उठे। उन्होंने वहीं हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर हंगामे के बाद सूचना पर सपा जिला अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान व फसाहत खां शानू भी पहुंच गए। उन्होंने मामले को लेकर सीएमएस से कार्रवाई की मांग की। इसी बीच जिला अधिकारी एनकेएस चौहान व एसपी उमेश कुमार सिंह भी जिला अस्पताल पहुंच गए। सीएमएस रूम में उन्होंने पहले मामले को सुना और फिर सीएमएस को जांच के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश के बाद सीएमएस ने जांच को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
डाक्टर पर अभद्रता का आरोप
रामपुर। जिला अस्पताल में एक बार फिर डाक्टर पर अभद्रता का अरोप लगा है। वार्ड में मरीज की तबियत जांचने आए वरिष्ठ फिजीशियन पर तीमारदार को धक्का देकर वार्ड के बाहर करने का आरोप है। स्वार निवासी वसीर अहमद का कहना है कि उसकी महिला मरीज वार्ड में भर्ती थी। जिसको लेकर वह भी वहां पर मौजूद था। डाक्टर ने आकर पहले उन्हें हटाना शुरू कर दिया। डाक्टर को जब समस्या बताई तो उन्होंने धक्का दे दिया। जबकि डाक्टर का कहना है कि वार्ड में इस कदर भीड़ थी कि गरमी से मरीजों को परेशानी हो रही थी। ऐसे में भीड़ कम करने के लिए सबको बाहर किया जा रहा था।