{"_id":"47-20821","slug":"Rampur-20821-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरी गरीबों की ‘आसरा’ योजना को रामपुर से हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरी गरीबों की ‘आसरा’ योजना को रामपुर से हरी झंडी
Rampur
Updated Sun, 21 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। फुटपाथ पर जिंदगी बसर करने वालों को अब जल्द ही एक अदद छत मुहैया होगी। कुछ इसी उद्देश्य को लेकर यूपी सरकार की ‘आसरा’ योजना का आगाज प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने रामपुर में किया। आजम खां ने इस योजना का शिलान्यास करते हुए घोषणा की कि जल्द ही यह योजना यूपी के 15 जिलों में शुरू की जाएगी। पांच सौ करोड़ की योजना में किसी भी प्रकार धन की कमी नहीं होने देंगे।
समाजवादी पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में गरीबों को एक अदद छत देने की घोषणा की थी। सत्ता में आने के करीब साल भर बाद आखिरकार इस योजना का अमलीजामा पहना दिया गया। नगर विकास विभाग की ओर से ‘आसरा’ नाम से शुरू की गई इस योजना की शुरुआत नैनीताल रोड स्थित चपटा कालोनी में भव्य समारोह के साथ की गई। नगर विकास मंत्री आजम खां ने इस योजना की शुरुआत की। इस मौके पर नगर विकास राज्यमंत्री चितरंजन स्वरूप और परिवहन राज्यमंत्री महबूब अली भी मौजूद रहे। समारोह में नगर विकास मंत्री ने कहा कि सरकार का एक और वादा पूरा होने जा रहा है। सरकार गरीबों और खासतौर से फुटपाथ पर रहने वाले लोगों के लिए यह आवास देना चाहती है। इस योजना की शुरुआत वह सीएम से कराना चाहते थे, लेकिन किसी वजह से उन्हें नहीं बुलाया गया। एक तरह से इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री ने ही की है। कहा कि पहले चरण में पांच सौ करोड़ रुपये की यह योजना तैयार की गई है। इसके तहत जहां जमीन उपलब्ध हो गई है ऐसे 15 जिलों में इस योजना की शुरुआत जल्द कराई जाएगी। सभी जिलों से इस योजना की शुरुआत के लिए जमीन मांगी गई है। आजम ने इस दौरान बिना नाम लिए ही बसपा सुप्रीमो पर भी कटाक्ष किया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री चितरंजन स्वरूप ने कहा कि इस योजना से गरीबों को काफी लाभ मिलेगा। परिवहन राज्यमंत्री महबूब अली ने भी इस दौरान इस योजना का लाभ अपने जिले को भी देने की मांग रखी। कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा मंत्री विनोद कुमार सिंह के साथ ही विधायक हाजी रिजवान, हाजी इरफान, विजय सिंह मौजूद रहे। इसकेअलावा नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव सीबी पालीवाल, कमिश्नर शिवशंकर सिंह, आईजी मुकुल गोयल, डीआईजी अमरेंद्र सेंगर, एसपी उमेश कुमार सिंह, पालिकाध्यक्ष अजहर खां, नसीर खां, सलीम कासिम मौजूद रहे। जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया।