{"_id":"47-20129","slug":"Rampur-20129-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन आरोपियों की जमानत पर सुनवाई फिर टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन आरोपियों की जमानत पर सुनवाई फिर टली
Rampur
Updated Wed, 20 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। सीआरपीएफ हमले के आरोपी फईम समेत तीन आरोपियों की जमानत अरजी पर फिर सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 25 मार्च को होगी।
सीआरपीएफ हमले केमामले में पिछले दिनों मुंबई केगोरे गांव निवासी फईम, मुरादाबाद के मूढापांडे थाना क्षेत्र के कामरू गांव निवासी जंगबहादुर व खजुरिया थाना क्षेत्र के शरीफ ने जमानत केलिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था, जिस पर मंगलवार को सुनवाई होनी थी,लेकिन आरोपियों के अधिवक्ता ने बहस करने में असमर्थता जता दी। साथ ही प्रार्थना पत्र देते हुए सुनवाई स्थगित करने की अपील की। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपियों के अधिवक्ता का प्रार्थना पत्र स्वीकार कर लिया और जमानत अरजी पर सुनवाई टाल दी। कोर्ट ने अब इस मामले की सुनवाई के लिए 25 मार्च की तारीख मुकर्रर की है।