{"_id":"47-17607","slug":"Rampur-17607-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच और शिक्षकों पर ड्रेस में घपले की गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच और शिक्षकों पर ड्रेस में घपले की गाज
Rampur
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। ड्रेस वितरण में दो शिक्षकों के निलंबन की कार्रवाई पर लगे सवालिया निशानों के बीच बेसिक शिक्षाधिकारी ने घपले के आरोप में पांच और शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया। इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है। शिक्षकों में रोष भी देखा जा रहा है।
ड्रेस वितरण शिक्षकों के गले की फांस बना हुआ है। ड्रेस के साथ ही किताबों का भी वितरण स्कूलों में बच्चों तक नहीं हो रहा है। ड्रेस वितरण में कमीशनखोरी के आरोप लग रहे हैं। इसको लेकर शिक्षक और सप्लायर आमने-सामने हैं। मिलक क्षेत्र के दो शिक्षकों के निलंबन पर डीएम पहले ही सवालिया निशान लगा चुके हैं और उन पर क ी गई कार्रवाई को वापस लेने के निर्देश भी जारी हो चुके हैं। इस बीच खंड शिक्षाधिकारियों की रिपोर्ट केआधार पर बीएसए माया देवी ने पांच और शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। बीएसए केमुताबिक स्वार के खंड शिक्षाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर स्वार के भुवरा प्राथमिक स्कूल के शिक्षक दिनेश चंद्र सक्सेना, प्राथमिक विद्यालय भुवरा प्रथम के शिक्षक राजकुमार, चाऊपुरा की शिक्षिका ऊषा सक्सेना को सस्पेंड कर दिया गया। इन सभी पर किताबें और यूनीफार्म बांटने में घपला करने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा चमरौवा विकास खंड क्षेत्र के ककरौवा गांव के प्राथमिक स्कूल के शिक्षक नजाकत हुसैन, भोलापुर गांव के शिक्षक प्रेमशंकर शर्मा को भी वितरण में घपले के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है।