{"_id":"47-17536","slug":"Rampur-17536-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल बंद, कैसे होगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल बंद, कैसे होगा इलाज
Rampur
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सैदनगर। नगलिया आकिल गांव का सरकारी अस्पताल दो माह से बंद है। यह हालत तब है जब इस अस्पताल के सहारे आसपास के 20 से 25 गांव के लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल होती है। नाराज ग्रामीणों ने अब मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम प्रधान तसलीम जहां का कहना है कि गांव में अस्पताल है, जसमें 22 बेड की सुविधा भी है। लेकिन कभी इस सुविधा का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण मुस्ताक अली का कहना है कि सीएमओ से लेकर जिलाधिकारी तक को यह समस्या बताई जा चुकी है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने अस्पताल में डाक्टर के न होने और अस्पताल बंद रहने की शिकायत की है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द ही इस अस्पताल को को खुलवाया जाए और डाक्टरों की तैनाती की जाए।