{"_id":"47-17472","slug":"Rampur-17472-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमएस ने डाक्टर से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमएस ने डाक्टर से मांगा स्पष्टीकरण
Rampur
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। बैजना गांव के विक्रम की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो जाने के मामले में इलाज कर रहे डाक्टर पर बाहर की दवा लिखे जाने का भी आरोप है। वार्ड में भी अन्य मरीजों के परिजनों ने भी यह आरोप लगाए हैं, जिसपर सीएमएस ने चिकित्सक से स्पष्टीकरण तलब किया है।
जिला अस्पताल में विक्रम पुत्र सोमपाल ने शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया था। जिसके बाद हुए हंगामे के दौरान वार्ड में भर्ती मरीजों से भी तकलीफें जानी गई थी। अधिकतर मरीजों के परिजनों ने डाक्टर पर बाहरी दवा लिखे जाने का आरोप लगाया है। वहीं मृतक विक्रम के परिजनों ने भी यही आरोप लगाया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. आरके भारद्वाज ने बताया कि मरीज का इलाज डा. बीएम नागर कर रहे थे। जिन्हें नोटिस भेज स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। मरीज को क्या-क्या दवा लिखी गई है, इसकी सूचना तलब की जाएगी।